NationPolitics, Law & SocietyWorld by Us
Trending

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारी शक्ति पुरस्कार 2019 प्रदान किए

समाज में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में वर्ष 2019 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किए। यह पुरस्कार 15 प्रतिष्ठित महिलाओं को विशेष रूप से असहाय और वंचित महिलाओं के उत्‍थान की दिशा में किए गए उत्‍कृष्‍ट प्रयासों के लिए प्रदान किये गये। नारी शक्ति पुरस्‍कार के लिए नामित केरल के कोल्लम के अलाप्पुझा की भागीरथी अम्मा पुरस्कार प्राप्त करने के लिए दिल्ली नहीं आ सकीं।

नारी शक्ति पुरस्कार महिला और बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है जो व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महत्‍वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान को स्‍वीकारोक्ति देने के रूप में मनाया जाता है। इन उत्कृष्ट महिलाओं ने सतत विकास लक्ष्यों के लिए 2030 एजेंडा को आगे बढ़ाने के साथ महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की दिशा में भी महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। ये पुरस्कार समाज की उन्नति में महिलाओं को समान भागीदारी के रूप में मान्यता देने का एक प्रयास है।

पुरस्‍कार प्राप्तकर्ताओं ने अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आयु, क्षेत्रीय बाधाओं अथवा संसाधनों परवाह नहीं की। उनकी यह अदम्य भावना समाज में व्‍यापक स्‍तर पर युवा भारतीयों की सोच, विशेष रूप से न सिर्फ लैंगिक रूढ़िवादियों को तोड़ने अपितु लैंगिक असमानता और भेदभाव को समाप्‍त करने के लिए प्रेरित करेगी।

वर्ष 2019 के नारी शक्ति पुरस्‍कार विजेता कृषि, खेल, हस्तशिल्प, वनीकरण और वन्यजीव संरक्षण, सशस्त्र बलों और शिक्षा जैसे विविध क्षेत्रों से हैं।

पुरस्कार प्राप्‍तकर्ताओं की सूची इस प्रकार है:

क्र. सं. नामश्रेणीराज्‍य
1पदाला भूदेवी
व्यक्तिगत
श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश
2बीना देवी व्यक्तिगतमुंगेर, बिहार
3आरिफा जान व्यक्तिगतश्रीनगर, जम्‍मू और कश्‍मीर
4चामी मुर्मू व्यक्तिगतराजनगर, सरायकेला खरसावां, झारखंड
5निलजा बांगमो व्यक्तिगतलेह, लद्दाख
6रश्मि उर्धावरेश व्यक्तिगतपुणे, महाराष्‍ट्र
7सरदारनी मान कौर व्यक्तिगत पटियाला, पंजाब
8कलावती देवी व्यक्तिगतकानपुर, उत्‍तर प्रदेश
9ताशी और नुंगशी मलिक व्यक्तिगतदेहरादून, उत्‍तराखंड
10कुशिकी चक्रवर्ती व्यक्तिगतकोलकाता, पश्चिम बंगाल
11भगीरथी अम्मा और कारथायिनी अम्मा व्यक्तिगतकोल्‍लम, अलाप्‍पुझा, केरल
12अवनी चतुर्वेदीभावना कांत मोहना सिंह व्यक्तिगतरीवा, मध्‍य प्रदेश,दरभंगा, बिहारआगरा, उत्‍तर प्रदेशभारतीय वायु सेना
Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close