JANMATKuch KhasNationTechnologyWorld by Us
Trending

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का जमीनी संपर्क टूटा, देश भर में मायूसी की लहर।

चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट जाने के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा कि देश को इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है।

‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लैंडर का संपर्क टूट जाने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों से कहा,‘‘देश को आप पर गर्व है। सर्वश्रेष्ठ के लिए उम्मीद करें। हौसला रखें। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।’’

मोदी संबंधित घटनाक्रम के मद्देनजर आज सुबह आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज (7 सितंबर 2019) सुबह आठ बजे इसरो के नियंत्रण केंद्र से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।’’

लैंडर को रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय चंद्र सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया।

‘विक्रम’ ने ‘रफ ब्रेकिंग’ और ‘फाइन ब्रेकिंग’ चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, लेकिन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से पहले इसका संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया। इसके साथ ही वैज्ञानिकों और देश के लोगों के चेहरे पर निराशा की लकीरें छा गईं।

इसरो अध्यक्ष के. सिवन इस दौरान कुछ वैज्ञानिकों से गहन चर्चा करते दिखे।

उन्होंने घोषणा की कि ‘विक्रम’ लैंडर को चांद की सतह की तरफ लाने की प्रक्रिया योजना के अनुरूप और सामान्य देखी गई, लेकिन जब यह चंद्र सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था तो तभी इसका जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। डेटा का अध्ययन किया जा रहा है।

बाद में इसरो ने कहा कि डेटा का अध्ययन किया जा रहा है और निर्धारित संवाददाता सम्मेलन रद्द किया जाता है।

मोदी चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का सीधा नजारा देखने के लिए यहां स्थित इसरो केंद्र पहुंचे थे। हालांकि, लैंडर से संपर्क टूट जाने के कारण ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई।

प्रधानमंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों से कहा कि देश को उन पर गर्व है और उन्हें हौसला रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हौसला रखें…सर्वश्रेष्ठ के लिए उम्मीद करें।’’

मोदी ने इसरो प्रमुख के. सिवन की पीठ भी थपथपाई।

लैंडर से संपर्क टूट जाने की घोषणा से कुछ मिनट पहले सिवन ने मोदी को इस बारे में जानकारी दी।

मोदी ने बाद में एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और भारत को हमेशा गौरवान्वित किया है। ये क्षण हौसला रखने के हैं और हम हौसला रखेंगे। इसरो अध्यक्ष ने चंद्रयान-2 पर अपडेट दिया। हमें उम्मीद है और हम अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में कठिन परिश्रम जारी रखेंगे।’’

वहीं, ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट जाने के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा कि देश को इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है।

कोविन्द ने ट्वीट किया, ‘‘चंद्रयान-2 मिशन के साथ इसरो की समूची टीम ने असाधारण प्रतिबद्धता और साहस का प्रदर्शन किया है। देश को इसरो पर गर्व है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करते हैं।’’

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी इसरो वैज्ञानिकों से कहा कि वे निराश न हों और उनकी उपलब्धियों पर देश को गर्व है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि देश इसरो के साथ खड़ा है और उसका प्रयास व्यर्थ नहीं जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसरो वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मिशन पर बेहतरीन काम किया तथा कई और महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘इसरो को ‘चंद्रयान-2’ मिशन पर उसके बेहतरीन कार्य के लिए बधाई। आपका भाव और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। आपका काम व्यर्थ नहीं जाएगा। इसने कई और महत्वपूर्ण तथा महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।’’

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि समूचा देश इस समय इसरो की टीम के साथ खड़ा है। अंतरिक्ष एजेंसी के कठिन परिश्रम और प्रतिबद्धता ने देश को गौरवान्वित किया है।

source – P.T.I

Tags
Show More

Related Articles

20 Comments

  1. Greetings!

    Al Fajer Investments Private Equity LLC, I want to use this opportunity to invite you to our Project Loan programme. We are Offering Project Funding / Private Bank Loans Programme,Do you have any Lucrative Projects that can generate a good ROI within the period of funding? We offer Loan on 3% interest rate for a Minimum year duration of 3 years to Maximum of 35 years. We focus on Real Estate project, Renewable energy, Telecommunication, Hotel; Resort,Biotech, Textiles,Pharmaceuticals, Oil; Energy Industries, Mining; Metals Industry,Maritime industry, Hospital; Health Care Industry, Consumer Services Industry,Gambling; Casinos Industry, Electrical/Electronic Manufacturing Industry, Chemical industries,Agriculture, Aviation, Retail etc.

    Please be advise that we will provide for you the Full details on how to apply for the Loan once we receive your reply.

    Regards,
    Mr.Hamad Ali Hassani
    Al Fajer Investments Private Equity LLC

  2. Need better SEO reporting for your thejanmat dot com website? Let’s try seo-reporting dot com It’s Free for starter plan!

  3. Hello!
    Do you know how to spend working hours with benefit?
    You can grow bitcoins by 1.1% per day!
    It takes 1 minute to start, quicker than a cup of coffee
    Powered by Blockchain.

  4. My name is Jay and I am a publicist for Otter. I think you would be a great fit for PR. We work with brands and experts to get them published in popular online blogs.
    If you’re interested, let’s schedule a time to chat!

  5. मायूसी की कोई बात नहीं लगे रहना का नाम ही हिम्मत है हमारे विद्वान वैज्ञानिक ऐसे हैं जो फिर से मुकाम हासिल कर लेंगे जिसके कारन मायूसी है

  6. टुटा है संपर्क तो फिर जुड़ भी जायेगा सम्पर्क। चिंता की बात नहीं बस लगे रहना है

  7. Cool website!

    My name’s Eric, and I just found your site – thejanmat.com – while surfing the net.
    You showed up at the top of the search results, so I checked you out. Looks like what you’re doing is pretty cool.

  8. videos became an absolute must for every website in 2020. Driving relevant traffic to your site is hard enough, you must capture this traffic and engage them!

  9. Hello, I just visited thejanmat.com and thought I would reach out to you. great article

  10. hi there
    I have just checked thejanmat.com for the ranking keywords and seen your article well written ..

  11. एक बार गिरने के बाद हम पूरी ताकत से फिर उठते है और इस्का दूसरा नाम इसरो है

  12. फिर से बन जायेगा चंद्रयान हमारे इंजीनियर बहुत कुशाग्र है

  13. Is Protecting Your Income Your Number One Priority? Secure Your Family’s Financial Future. With Multiple Income Stream Diversification.

  14. Cool website!

    My name’s Eric, and I just found your site – thejanmat.com – while surfing the net. You showed up at the top of the search results, so I checked you out. Looks like what you’re doing is pretty cool.

  15. कोई बात नहीं बस लगे रहना है कभी न कभी सफलता तो मिलेगी ही बस साथ नहीं छोड़ना है हिम्मत नहीं हारनी है।

  16. Hello there,

    I hope you are doing well! I’m looking to get in contact with someone in marketing or sales and figured to reach out via your website to start. My name is Sam, and I work with companies to help them add (or change) live chat software on their websites.

    If you or someone on your team might be interested, we perform live weekly webinars to demo our product and encourage anyone to attend a 30-min session. Our live chat comes with a 30 day money-back guarantee, so you can fully experiment to see how it impacts sales or support interactions with your customers on thejanmat.com.

    Please let me know if you’d like to learn more and I’d be happy to provide more information!

    Samantha Milan
    Chat Service Division, Tyipe LLC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close