JANMATKuch KhasNation
Trending

हरियाणा चुनाव : आम सहमति से खट्टर चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता।

जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन होने के बाद अब दूसरी बार हरियाणा राज्य में सरकार बनाने के लिए अब राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को दावा पेश करेंगे मनोहरलाल खट्टर। उपमुख्यमंत्री पद की बाग़डोर नैना चौटाला के हाथ आ सकती है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को शनिवार को यहां आम सहमति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने यह घोषणा की।

प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के साथ यहां पार्टी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुए।

खट्टर के नाम का प्रस्ताव विधायक अनिल विज और कुंवर पाल ने रखा और अन्य भाजपा विधायकों ने उनका समर्थन किया।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद खट्टर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के पास जाएंगे और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

उम्मीद है कि भाजपा की अगुवाई वाली खट्टर सरकार रविवार को शपथ लेगी।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला के भी दोपहर में चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है और वह अपनी पार्टी का समर्थन भाजपा को देने संबंधी पत्र सौंपने के लिए राज्यपाल से मिलेंगे।

जजपा के साथ गठबंधन होने के बाद भाजपा हरियाणा में नयी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट हासिल की है।

सत्तारूढ़ भाजपा ने उपमुख्यमंत्री का पद जजपा को देने की पेशकश की है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मुख्यमंत्री उनकी पार्टी का होगा और उपमुख्यमंत्री का पद क्षेत्रीय पार्टी को दिया जाएगा।

SOURCE P.T.I

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close