Nation
Trending

खुशहाल देशों की सूची में भारत बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों से भी निचले स्थान पर : संयुक्त राष्ट्र …

इस मामले में भारत का स्थान लगातार गिरता आया है। साल 2017 में भारत 4 पायदान नीचे खिसक कर 122वें स्थान पर पहुंचा था, और साल 2018 की रिपोर्ट में भारत को 133वा स्थान मिला था। जबकि उसके पड़ोसी देश उससे बहुत आगे थे। हैरान कर देने वाली बात यह है कि भारत लगातार इस संख्या क्रम गिरता ही जा रहा है। 

हर साल की तरह इस बार भी संयुक्त राष्ट्र ने अपनी विश्व खुशहाल रिपोर्ट जारी की है जिसमे विश्व के सभी देशो को उनकी खुशहाली के स्तर को देखते हुए उन्हे एक उपयुक्त पायदान पर रखा गया है। इस सूची में भारत 140 वें स्थान पर रहा जोकि पड़ोसी देश बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी निचला है। रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस सूची में भारत पिछले साल के मुक़ाबले सात स्थान नीचे आ गया है। बीते साल भारत 133वे स्थान पर था लेकिन इस साल जारी किए गए आंकड़ों में भारत को 140 वे स्थान पर नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि इस मामले भारत अपने पड़ोसी मुल्कों से बहुत पीछे रह गया है। रिपोर्ट के अनुसार खुशहाल देशों की सूची में बांग्लादेश को 125वा स्थान प्राप्त  हुआ है जबकि पाकिस्तान इस सूची में 67वें स्थान पर कायम है। 156 देशों की सूची में भारत का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल  2012 में 20 मार्च को विश्व खुशहाली दिवस घोषित किया था। इस महासभा के द्वारा विश्व के देशों की खुशहाली के स्तर को 6 कारकों पर मापा जाता है जिसमे स्वस्थ जीवन प्रत्याशा,प्रति व्यक्ति आय,भ्रष्टाचार ,आज़ादी,सामाजिक सपोर्ट,विश्वास और उदारता के भावों को लेकर जनता की विचारधारा को शामिल किया जाता है।

इसके अतिरिक्त सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों को प्रभावित करने वाली वजहों का हर वर्ष अध्ययन किया जाता है। जिसके अनुसार प्रत्येक राष्ट्र को खुशहाल राष्ट्रों की अंकों की सूची में रखा जाता है। इसमें देखा जाता ही कि किस देश की जनता में चिंता, उदासी और क्रोध सहित नकारात्मक भावनाओं में वृद्धि हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से संपूर्ण विश्व खुशहाली दर में तेज़ी से गिरावट आयी है। जो अधिकतर भारत में देखने को मिली है। आंकड़ों की माने तो भारत देश साल 2018 में खुशहाल देशों की सूची में 133 वें स्थान पर था,जबकि इस वर्ष 140वें पायदान पर है। इसके मुक़ाबले पाकिस्तान 67वें, बांग्लादेश 125वें और चीन 93वें स्थान पर हैं।

आपको बता दें कि ये संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस बार सातवीं बार वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट दी गयी जिसमे विश्व के 156 देशों की सूची को तैयार किया गया था रिपोर्ट के मुताबिक पता चलता है कि फिनलैंड को लगातार दूसरे वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना गया है। उसके बाद डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड और नीदरलैंड ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

दूसरी ओर पता चला है कि युद्ध-ग्रस्त दक्षिण सूडान के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक नाखुश हैं।  इसके बाद इस तालिका में मध्य अफ्रीकी गणराज्य 155 पायदान पर ,अफग़ानिस्तान 154वे पायदान पर , तंज़ानिया 153वे पायदान पर और रावण्डा 152 वे स्थान पर कायम है।  

गौरतलब की बात ये है कि विश्व की सबसे बड़ी ताकत और सबसे अमीर देशों की सूची में रहने वाला अमेरिका भी खुशहाली के मामले में 19वें स्थान पर है।

इस मामले में भारत का स्थान लगातार गिरता आया है। साल 2017 में भारत  4 पायदान नीचे खिसक कर 122वें स्थान पर पहुंचा था, और साल 2018 की रिपोर्ट में भारत को 133वा स्थान मिला था। जबकि उसके पड़ोसी देश उससे बहुत आगे थे।  हैरान कर देने वाली बात यह है कि भारत लगातार इस संख्या क्रम में गिरता ही जा रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close