Food & DineHealthJANMAT
Trending

जानिए हरे मटर से होने वाले ज़बरदस्त फायदे।

जानकार बताते है कि मटर के कच्चे व् पक्के दाने नियमित रूप से खाने से कैंसर की बीमारी का खतरा कम होता है। खासतौर से पेट के कैंसर में मटर बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। इसलिए जो लोग मटर खाने से परहेज़ करते है उन्हे मटर खाना जल्द ही शुरू करना चाहिए।

हरे मटर हमारे देश की खेती का अहम हिस्सा है। भारत में हरे मटर बड़े पैमाने पर उगाया जाता है इसलिए ये हर किसी को आसानी से उपलब्ध हो जाता है। मटर ठण्ड के मौसम फसल मानी जाती है।

मटर खुद में तो एक सब्जी है ही लेकिन यदि इसे बाकी सब्जियों में भी मिलाया जाये तो यह अपने साथ साथ उनकी भी रंगत और स्वाद बढ़ा देता है। सब्जी हो या पुलाव, पराठे हों या पोहा, ठंड के दिनों में बगैर मटर के सब अधूरा ही लगता है। इतना ही नहीं मटर की मौजूदगी भोजन के प्रति आपकी रुचि के दुगुना कर देती है।

लेकिन बहुत ही कम लोग जानते है कि मटर हमारे खाने के स्वाद के अलावा हमारी सेहत का बहुत ख्याल रखते है। इसलिए आज हम मटरों से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में जानेगें।

1.करे कोलेस्ट्रोल को कम – वैज्ञानिकों द्वारा एक शोध में पाया गया है कि हरे मटर खाने से हीरे शरीर को जो सबसे बड़ा फायदा है वो है बीमारियों से छुटकारा। मटर का सेवन हमारे शरीर से बीमारियों को बाहर निकालने के लिए बहुत कारगार सिद्ध होता है।

मटर शरीर से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बहुत कम करता है और आपको मोटापे के साथ-साथ अन्य कई बड़ी बीमारियों से बचाता है। मटर ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत सहायक होता है।

2.ह्रदय रोग और मटर – आपको बता दें कि दिखने में मटर भले ही बहुत छोटा सा होता है लेकिन बड़ी से बड़ी बीमारी का डटकर मुक़ाबला करता है और हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है।

हरा मटर एक ऐसी औषिधि है जिसको खाने से ह्रदय की बीमारी का खतरा नहीं होता है। इसके सेवन से ह्रदय की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। डाक्टर बताते है कि प्रतिदिन हरे मटर का सेवन आपके ह्रदय को स्वस्थ रखने में बहुत सहायक सिद्ध होता है।

3.फाइबर युक्त है मटर – जानकार बताते है कि हमारे शरीर को ऊर्जा के लिए फाइबर की जरूरत होती है, और मटर के दाने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो हमको उर्जावान बनाए रखने में बहुत मदद करते हैं।

हरे मटर को नियमित खाने से आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं और बढ़ती उम्र का असर भी आपसे बहुत देर बाद मिलता है।

फाइबर के साथ हरे मटर में प्रोटीन के साथ ही विटामिन-के की मात्रा भरपूर होती है, जो हड्ड‍ियों की बीमारियों और खासतौर से ऑस्ट‍ियोपोरोसिस से बचाव करने में मददगार होते है।

5.गर्भवती महलाओं के लिए फायदेमंद – आपको बता दें कि गर्भवती महिलाओं के लिए हरी मटर काफी फायदेमंद होता है। जो महिलाए गर्भवती है वो अगर हरे मटर का सेवन करें तो उनके लिए बहुत सारे लाभ है।

मटर का सेवन गर्भवती महिला के साथ-साथ उनके भ्रूण को भी पर्याप्त पोषण देता है। बात अगर सामान्य महिलाओं की करें तो मटर माहवारी की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होते है।

6.कैंसर करे दूर – बहुत कम लोग जानते होंगें कि यह छोटा सा हरा मटर हमारे शरीर की कैंसर जैसी बीमारी से रक्षा करता है। अगर आप मटर को आम सब्जी की तरह देखते है तो यह विचार आज ही छोड़ दें।

जानकार बताते है कि मटर के कच्चे व् पक्के दाने नियमित रूप से खाने से कैंसर की बीमारी का खतरा कम होता है।

खासतौर से पेट के कैंसर में मटर बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। इसलिए जो लोग मटर खाने से परहेज़ करते है उन्हे मटर खाना जल्द ही शुरू करना चाहिए।

7.बढ़ाए स्मरण शक्ति – आधुनिक वैज्ञानिकों के कई शोधों में पाया गया है कि कच्चे मटरों का नियमित रूप से सेवन आपकी स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए बहुत मददगार सिद्ध होता है।

अगर आपको भूलने की बीमारी है तो आपको हरे मटर आपके लिए वरदान हो सकते है। यदि आप रोजाना की छोटी-छोटी चीजें याद नहीं रख पाते, तो हरे मटर का नियमित सेवन आपकी स्मरण शक्ति को बढ़ाने में बहुत मदद करने वाले है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close