Food & DineHealthJANMAT
Trending

जानिए अंगूर के सेवन से होने वाले बेहतरीन फायदे।

हाल में हुए एक शोध से पता चला है कि ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर व् उसके रस का सेवन बहुत कारगर सिद्ध होता है। आज के समय में पूरे विश्व में सबसे अधिक मृत्यु ह्रदय की बीमारियों की वजह से होती है इसलिए यदि आप ह्रदय के रोगों से छुटकारा चाहते है तो आज ही अंगूरों को खाना शुरू कर दें।

अंगूर एक ऐसा फल है जो हर तरह से उपयोग में लाया जाता है। अंगूरों को सब्जी, सलाद ,जूस आदि में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो अंगूर हमे हर मौसम में मिल ही जाते है लेकिन गर्मी के मौसम में यह फल किसी वरदान से कम नहीं होता है।

अपने रसीले स्वाद की वजह से अंगूर हर उम्र के लोगों में बहुत पसंद किया जाता है। बच्चा हो या बूढ़ा ,खुद को अंगूर खाने से नहीं रोक पाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते है कि अंगूर अपने स्वाद के साथ साथ अपने औषधिक गुणों से भी हमारा ख्याल रखता है।

आपको बता दें कि अंगूर में बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी तथा विटामिन ई पाया जाता है जोकि हमारे शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। हमारे चिकित्सक वेद में तो अंगूर के फल को सेहत का खजाना बताया गया है।

डाक्टर भी बताते है कि यदि आप अवसाद रोग से बचना चाहते हैं तो अंगूर का नियमित रूप से सेवन करें। इसे पौष्टिक तत्वों का भण्डार भी कहा जाता है। इसलिए आज हम आपको अंगूरों के सेवन से होने वाले कुछ ऐसे ज़बरदस्त फायदों के बारे में बतायेगें कि आप स्वयं को अंगूर खाने से रोक नही पायेगें।

1.स्वस्थ आँखें – यदि आप आँखों की समस्या से परेशान है तो अंगूर आपके लिए एक फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है। मियामी बास्कम पामर नेत्र संस्थान के विश्वविद्यालय द्वारा दी गयी 2014 रिपोर्ट में सामने आया है कि अंगूर का सेवन करने से आँखें स्वस्थ रहती है।

दरअसल अंगूर आँखों में मौजूद रेटिना की रक्षा करने में बहुत सक्षम होता है। इसके पौष्टिक तत्व बढ़ती उम्र के चलते आँखों के रेटिना में होने वाली गिरावट को रोकते है। इसके साथ ही अंगूर का एंटी-इंफ्लेमेटरी रेटिना में रक्षात्मक प्रोटीन के स्तर को बढ़ा देता है जिससे आँखों की रौशनी स्वस्थ रहती है। इसलिए जिस व्यक्ति को आँखों की समस्या हो उसे अंगूर के रस तथा अंगूर का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

2.ह्रदय रोग और अंगूर – जानकार बताते है कि स्वास्थ्य हृदय रखने के लिए हमे नियमित रूप से अंगूर या अंगूरों से बनी चीज़ों को अपने आहार में लाना चाहिए। एक शोध से पता चला है कि अंगूर का सेवन करने से शरीर में ब्लड क्लॉट होने का ख़तरा बहुत कम हो जाता है। अंगूर खून की नसों में होने वाली क्षति से संरक्षण प्रदान करता है और रक्त-चाप को भी नियंत्रण में रखता है।

हाल में हुए एक शोध से पता चला है कि ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर व् उसके रस का सेवन बहुत कारगर सिद्ध होता है। आज के समय में पूरे विश्व में सबसे अधिक मृत्यु ह्रदय की बीमारियों की वजह से होती है इसलिए यदि आप ह्रदय के रोगों से छुटकारा चाहते है तो आज ही अंगूरों को खाना शुरू कर दें।

3.कैंसर को रखे दूर – बहुत से शोधों से यह सिद्ध हुआ है कि अंगूर के सेवन से कैंसर के खतरे पर रोक लगाई जा सकती है। आधुनिक वैज्ञानिकों की रिपोर्ट्स से पता चला है कि अंगूर में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर को कैंसर से बचाते है।

डाक्टरों का कहना है कि अंगूर हमे कैंसर के दो मुख्य कारक 1.जीर्ण ऑक्सीडेटिव तनाव व् 2.लंबे समय से चल रही सूजन से पूरी तरह सुरक्षित रखता है। अंगूर कैंसर के विकास और कैंसर कोशिकाओं को कम करने में भी बहुत मददगार है।

आपको बता दें कि अंगूर की त्वचा में यौगिक – रेस्वेराट्रोल, नाम का एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता हैं जो सूर्य की हानिकारक किरणों से हमारी त्वचा की रक्षा करता है और त्वचा कैंसर के खतरे को कम करता है।

4.कब्ज से राहत – एक अंगूर ,रोग कोसों दूर। ये कहावत एकदम सही साबित होती है। क्योकि अंगूर दिखने में जितना छोटा होता है इसमें उससे अधिक औषधिक तत्व पाए जाते हैं। आपको बता दें कि जिन व्यक्तियों को कब्ज़ की समस्या रहती है। अंगूर उनके लिए किसी औषधि से कम नहीं है।

जानकार बताते है कि अंगूर में प्रचुर मात्रा में अघुलनशील फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर के पाचन तंत्र को मज़बूत रखने में बहुत मदद करता हैं। इसका नियमित सेवन पाचन तंत्र के रोगों को दूर करता है और नियमित मल-त्याग की रुकी प्रक्रिया को भी ठीक करता है।

5.मज़बूत-हड्डिया – जैसा कि आप सब जानते है कि अंगूर पौष्टिक तत्वों का भण्डार माना जाता है। अंगूर में लौह, मैंगनीज और ताम्बा जैसे भरपूर पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर की हड्डियों को मज़बूत बनाने में बहुत लाभदायक होते है।

अमेरिकन सोसायटी फॉर बोन एंड मिनरल संस्था ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अंगूर खाने से शरीर कि हड्डियों के कैल्शियम स्तर में सुधार आता है। इसलिए हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए हमे सप्ताह बार बार अंगूर का सेवन करना चाहिए।

6.डायबिटीज और अंगूर – अंगूर के चमत्कारी गुण हमे मधुमेह रोग से भी बचाते है। यदि आप या आपके परिवार में कोई मधुमेह रोग से परेशान है तो आपको बता दें कि अंगूर का सेवन उनके लिए वरदान सिद्ध होने वाला है .

जानकार बताते है कि अंगूर के नियमित रूप से सेवन करने से हमारे खून में शुगर का लेवल कम होने लगता ह। इसके साथ-साथ अंगूर में आयरन तत्व से भी बहुत भरा होता है।

7.बढ़ाए स्मरणशक्ति – आपको बता दें कि अंगूर का नियमित रूप से सेवन करने से हमारी स्मृति शक्ति में बहुत सुधार आता है बढ़ती उम्र के साथ हमारी स्मरण-शक्ति कमज़ोर होने लगती है। लेकिन अंगूर के निरन्तर सेवन से मस्तिष्क की पट्टिका और फ्री-रेडिकल्स क्षति से हमारे मस्तिष्क का बचाव रहता है।

कईं डाक्टर बताते है कि अंगूर हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ बनाते हुए अल्जाइमर जैसे न्यूरोडेजेनरेटिव बीमारियों को शुरुआत में ही खत्म करने में सक्षम होता है।

जो लोग पागलपन का शिकार होने लगते है उन्हे यदि शुरुआत में ही अंगूर का सेवन करवाया जाए तो वे भविष्य की समस्या से बच सकते है। इसलिए स्वस्थ मस्तिष्क के लिए हमे निरन्तर अंगूर का सेवन करना चाहिए।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close