Nation

2027 तक भारत बन जाएगा दुनिया की सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश, आंकड़े बड़ा रहे है चिंता: संयुक्त राष्ट्र।

साल 2027 के आते आते भारत देश चीन की जनसंख्या के आंकड़े को पार कर जाएगा और सबसे अधिक आबादी वाले देशों की गिनती में पहले स्थान पर आ जायेगा.

हाल ही में खबरों की सुर्ख़ियों से पता चला है संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट  दावा किया कि जिस गति से हमारे देश की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। आने वाले लगभग 10 सालों के अंदर हमारा देश जनसंख्या के मुक़ाबले चीन को भी पीछे छोड़ने वाला है। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में जानकार दी है कि 2027 तक भारत दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा, इस दौरान भारत की आबादी चीन की आबादी को पार कर जाएगी।

सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चला है कि साल 2050 तक भारत की आबादी में लगभग 27.3 करोड़ लोग और शामिल होने वाले है,और इस सदी के अंत तक हमारा देश भारत दुनिया की सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना जाएगा। आपको बता दें कि इस समय चीन की आबादी दुनिया में सबसे अधिक ही भारत इस मामले में दूसरे पायदान पर है।  

मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल यानी 2019 में भारत देश की आबादी लगभग 1.37 अरब से भी अधिक है जबकि चीन की  आबादी1.43 अरब से भी अधिक है ऐसा अनुमान लगाया गया है कि साल 2027 के आते आते भारत देश चीन की जनसंख्या के आंकड़े को पार कर जाएगा और सबसे अधिक आबादी वाले देशों की गिनती में पहले स्थान पर आ जायेगा.  

इस रिपोर्ट में सयुंक्त राष्ट्र द्वारा बताया गया ही कि साल 2050 के आते आते सम्पूर्ण विश्व की आबादी में लगभग दो अरब लोग जुड़ जाएंगे। और दुनिया की आबादी जो 2019 में 7.7 अरब है वो अगले 30 सालों में बढ़कर 9.7 अरब हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि आने वाले 30 सालों में लगभग 55 देशों की आबादी में सिर्फ एक फीसदी की कमी आने का अनुमान है। हैरान करने वाली बात यह है कि इन देशों में सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन का नाम भी शामिल हुआ है।

जानकारी के अनुसार साल 2050 में चीन की जनसंख्या में  2.2 फीसदी यानी 3.14 करोड़ घटने की आशंका है। जबकि इसके मुक़बले में भारत की जनसंख्या में लगभग 27.3 करोड़ लोग और जुड़ने का अनुमान है। हमारा देश भारत को उन नौ देशो की सूची में रखा गया है जिनकी आबादी आने वाले 30 सालों में बढ़ने वाली है। एक अनुमान के मुताबिक इस शताब्दी के अंत तक इस दुनिया की आबादी 7 अरब से बढ़कर 11 अरब  से भी अधिक तक हो जाएगी।

आपको बता दें आज के समय में देश और दुनिया में जन्म दर लगातार बढ़ता ही जा रहा है और मृत्यु दर कम हो रहा है जिसकी वजह से जनसंख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है एक रिपोर्ट के अनुसार आज हर तीसरे सेकंड में एक बच्चा जन्म ले रहा है और हर 10 सेकेंड में एक व्यक्ति मृत्यु को प्राप्त हो रहा ही ,जिसकी वजह से देश और दुनिया जनसंख्या विस्फोट का ख़तरा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अगर इस बढ़ती हुई जनसंख्या को नहीं रोका गया तो वो दिन दूर नहीं है जब धरती पर से इंसानी जीवन लुप्त हो जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close