JANMATNation
Trending

शुभ दीवाली : इस बार मनाए कुछ ऐसी दीवाली, बाँटे इतनी खुशियां,के दिल का कोई कोना रह न जाए खाली।

मैं आप सभी को दीपों के इस महा पर्व दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि खुशियों के इस पर्व में वे आपके व् आपके परिवारजनों के सारे कष्टों को दूर करते हुए आपके लिए एक नए हर्ष और उल्लास के जीवन का आशीर्वाद प्रदान करे.

प्यारे दोस्तों, दिवाली हमारे देश भारत का सबसे बड़ा और एक आकर्षक त्यौहार माना जाता है। जिसे देश के हर धर्म ,हर ज़ात और हर समुदाय के लोग बड़ी धूम धाम मनाते है।

हिन्दू हो, मुस्लिम हो, सिख हो या फिर जैन दिवाली का शुभ पर्व हर कोई अपने अनुसार खुशियां बांटता हुआ मनाता है। दिवाली को रौशनी का पर्व भी कहा जाता है। हिन्दू समुदाय में ये त्यौहार वर्ष का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है।

आपने देखा ही होगा कि इस पर्व की तैयारियां आपके घरों और बाज़ारों में बहुत दिन पहले सी शुरू हो गई होंगी। यही इस पर्व की खासियत भी है।

भगवान् श्री राम चंद्र जी के आने की ख़ुशी में लोग अपने घर आँगन को इस तरह चमकाने महकाने लगते है कि आसमान भी फीका पड़ जाता है। दशहरे के 20 दिन बाद मानाया ने वाला यह पर्व सबके लिए खुशियों की के मानो झड़ी सी लेकर आता है।

इस पर्व के साथ बहुत सी पौराणिक कथाएं जुडी है लेकिन विश्व विख्यात यही है कि इस दिन अयोध्यापति भगवान् श्री राम अत्याचारी व् दुराचारी के राजा रावण का संहार करके अयोध्या लौटे थे और उनके आने की ख़ुशी में लोगों ने घी के दीपक जलाए थे।

भगवान् श्री राम जी की यह जीत हमे बताती है कि बुराई चाहे जितनी भी शक्तिशाली हो लेकिन एक दिन अच्छाई उसका अंत कर ही देती यही।

अंत में मैं आप सभी को दीपों के इस महा पर्व दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि खुशियों के इस पर्व में वे आपके व् आपके परिवारजनों के सारे कष्टों को दूर करते हुए आपके लिए एक नए हर्ष और उल्लास के जीवन का आशीर्वाद प्रदान करे.

आपका सुभेच्छु
एडिटर Theजनमत

THEJANMAT TEAM.
Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close