Food & DineHealthJANMAT
Trending

जानिए चीकू के सेवन से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदे।

चीकू में मैग्‍नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जो रकतपरिसंचरण को नियंत्रित करने का कार्य करता है। इसमें मौजूद आयरन शरीर को एनिमिया से दूर रखता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर वालों को चीकू का सेवन करना चाहिए।

चीकू प्रकृति की तरफ से मनुष्य को एक बेशकीमती तोहफा है। गर्मियों के मौसम में तो चीकू का फल किसी वरदान से कम नहीं है। यूं तो चीकू एक साधारण सा फल है जो अपने स्वाद के लिए बहुत प्रसिद्ध है। लेकिन बहुत ही कम बहुत कम लोग जानते होंगे कि चीकू स्वाद के साथ ही अपने अंदर सेहत का खजाना भी समेटे हुए ह।

आपको बता दें कि चीकू में विटामिन, मिनरल्‍स प्रतिरक्षक गुण, फाइबर पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, फासफोरस, पोटेशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पायें जाते है ये सभी तत्व हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। चीकू को औषधीय फल के नाम से भी जाना जाता है।

इसलिए आज हम आपको चीकू से होने वाले कुछ ऐसे बेहतरीन फायदों के बारे में बताएंगें जिन्हे जानकार आप भी चीकू खाने के लिए मजबूर हो जायेगें।

1.कैंसर को रखे दूर – डाक्टर बताते है कि चीकू का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को कैंसर से दूर रखा जा सकता है। कईं अध्यनों से पता चला है कि चीकू में विटामिन ए, बी और सी के अलावा फाइवर भी प्रचुर मात्रा में होता है जो जो oxidants के साथ में सम्रध होते है।

इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर सेल्स को बनने से रोकते हैं। चीकू का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके निरंतर सेवन से मुँह के कैंसर को बहुत हद्द तक रोका जा सकता है।

2.पाचन में सहायक – चीकू पाचन शक्ति बढ़ाने में बहुत सहायक होता है। जानकार बताते है कि इसके सेवन से खाने के पचने की क्रिया तीव्र हो जाती है। यही नहीं पाचन तंत्र की मज़बूती के साथ चीकू चिड़चिडा़पन, आंत की परेशानी को ठीक करने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आपको बता दें कि कब्ज से राहत पाने के लिए चीकू खाना सबसे अच्छा उपाय है। इसमें फाइबर बहुतायत में पाया जाता है जो कब्‍ज जैसी बीमारियों को हम से दूर रखता है। इसलिए कमज़ोर हाज़मे वाले लोगों को चीकू का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए।

3.करे हड्डियों को मज़बूत – बहुत काम लोग जानते है कि चीकू कमज़ोर हड्डियों को भी मज़बूत बनाता है। इसमें कैल्शियम फास्फोरस और आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो आपकी हडृडियों को मजबूत बनाते है।

कईं शोधो द्वारा मिली रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें आयरन, फोलेट, कैल्यिम, मैग्‍नीशियम, पोटेशियम,जिंक तांबा, फास्‍फोरस, सेलेनियम आदि खनिज बहुत अधिक होती है जो शरीर की हडृडी के एक चौथाई निर्माण के लिए अति आवश्यक होते है। यदि चीकू का नियमित रूप से सेवन किया जाये तो आने वाले समय में कैल्शियम की गोलियां लेने से बचा जा सकता है।

4.रखे नियंत्रित रक्तचाप – चीकू हमारे रक्तचाप को भी नियंत्रित रखने में बहुत मदद करता है। बताया जाता है कि चीकू में में मौजूद पोटेशिम रक्‍तचाप को कम करने में बहुत सहायक होता है।

दूसरी ओर इसमें मैग्‍नीशियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो रकतपरिसंचरण को नियंत्रित करने का कार्य करता है। इसमें मौजूद आयरन शरीर को एनिमिया से दूर रखता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर वालों को चीकू का सेवन करना चाहिए।

5.गर्भवती महिलाएं और चीकू – गर्भवती महिलाओं के लिए चीकू का फल बहुत अच्छा माना गया है। डाक्टर बताते है कि चीकू में इलेक्‍ट्रोलाइटृस, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो गर्भावस्था के दौरान होने वाली उल्टी ओर चक्‍कर को कम करने बहुत मददगार होते है।

वैसे भी चीकू गर्भवती महिलाओं के पेट से संबंधित विकारो को दूर करने में बहुत लाभदायक माना जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं एक बार अपने डाक्टर से जांच करवाने के बाद चीकू का सेवन करना चाहिए।

6.सौंदर्य और चीकू – आपको बता दें कि चीकू में ग्लूकोज पाया जाता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। इसके साथ ही चीकू त्‍वचा और बालों को स्‍वस्‍थ रखने के लिए भी संजीवनी बूटी का काम करता है।

Beautiful woman with natural make-up

भोजन के बाद चीकू का सेवन करने से शरीर से विषाक्‍त पदार्थो का सफाया हो जाता है। त्‍वचा की झुर्रियों को दूर करने और जवान दिखने के नियमित रूप से चीकू का उपयोग एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम के लिए आप इसको अपने चेहरे या बालों में भी लगा सकते है।

7.रोके बालों का झड़ना – उम्र के साथ साथ बालों में सफेदी और उनका झड़ना एक आम सी बात है। बाल हमारे सौंदर्य का एक प्रमुख हिस्सा होता है और जब ये गिरने या सफ़ेद होने लगते है तो परेशानी बढ़ने लगती है।

आपको बता दें कि बालों का झड़ना या सफ़ेद होना हमारे शरीर के हार्मोन्‍स की कमी वजह होता है। ऐसे समय में हमारे शरीर को अतिरिक्त पोषक तत्वों की ज़रुरत होती है जिसे हम आसानी से पूरा नहीं कर पाते है लेकिन ऐसी स्तिथि से लड़ने के लिए चीकू में सभी गुण पाए जाते है।

चीकू में मौजूद पोषक तत्व हमारे बालों को गिरने से रोकते है। इसलिए डाक्टर भी बताते है कि स्वस्थ बालों के लिए चीकू खाने की सालाह देते है।

8.बचाएँ सर्दी खांसी से – मौसमी रोगों से निपटने के लिए चीकू किसी औषधि से कम नहीं होता है। चीकू हमारे नाक के नथूनों को बिलकुल साफ़ रखता है।

इसके पौष्टिक तत्व गले में होने वाले कॅफ-और बलगम को रोकते है। चीकू में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी आंखों को सेहत मंद बनाए रखने में बहुत सहायक होता है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close