Food & DineHealthJANMAT
Trending

जानिए आम के सेवन से होने वाले ज़बरदस्त फ़ायदे।

आम के सेवन से हमारा अधिक वीर्य गाढ़ा होता है और सम्भोग (SEX) करने की शक्ति भी पहले से अधिक बढ़ जाती है। आम को पौरुष बढ़ाने वाला फल भी कहा जाता है। इसलिए यदि आप अपने साथी को बिस्तर पर खुश रखने के लिए जा रहें है तो आम को ज़रूर चख के जाएं।

आम को खासतौर पर फलों का राजा माना गया है। भारतीय आम अपने स्वाद के लिए पूरे विश्व में मशहूर हैं। यूं तो आम एक फल है लेकिन इसका इस्तेमाल सब्जी,चटनी, खटाई, सलाद,शेक, आम पापड़,जूस व् आचार डालने के लिए भी किया जाता है।

जानकार बताते है कि अकेले हमारे भारत में ही 12 किस्म के आम पाए जाते है। हमारे देश में आमों की पैदावार अधिक और किफायती होती है इसलिए इसे भारत प्रान्त में सभी फलों का राजा भी कहा जाता है। आम अपने स्वाद के लिए हर उम्र के लोगों में चर्चित है। बच्चे हो या बूढ़े या फिर जवान हो आम का नाम सुनते ही सभी के मुँह में पानी आ ही जाता है।

लेकिन बहुत ही काम लोग जानते होंगे कि आम जितना हमारी जिवाह को स्वाद प्रधान करता है उससे अधिक हमारी सेहत का ख्याल रखता है। इसलिए आज हम आमों के सेवन से होने वाले फायदे और इसके ऐसे औषधीय गुणोँ के बारे में जानेगें कि जो लोग आम खाने से परहेज़ करते वे भी आम खाना शुरू करे देंगें।

1.त्वचा की सुरक्षा – जानकार बताते है कि आम हमारी त्वचा में निखार लाने के लिए आम बहुत कारगार साबित होते है। आम के गुदे को चेहरे पर मलने से चेहरे की रंगत बनी रहती है। आप इसे किसी फेसपैक में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते है।

इसका नियमित रूप से उपयोग करने पर चेहरे पर निखार तो आता ही है साथ में चेहरा विटामिन सी संक्रमण से भी बचा रहता है। आम की गिरी को भूनकर शरीर पर मलने से शरीर से अधिक पसीना आने की शिकायत दूर हो जाती है।

यदि आप त्वचा पर छाले की समस्या से परेशान है तो आम के पेड़ की डाल से निकलने वाले रस को संक्रमित जगह पर लगाएं ,आपकी शिकायत जल्द ही दूर हो जाएगी।

2.मज़बूत करे पाचन तंत्र – आम का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर का पाचन तंत्र सुरक्षित रहता है। डाक्टर बताते है कि आम में ऐसे कई एंजाइम्स होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने का कार्य करते हैं। जिससे भोजन जल्दी पचने का कार्य शुरू कर देता है और पाचन तंत्र भी मज़बूत रहता है।

इसमें मौजूद साइर्टिक एसिड, टरटैरिक एसिड हमारे शरीर के सभी आंतरिक तत्वों को संतुलित रखता है। इसलिए जिनको कमज़ोर हाज़मे की शिकायत रहती है उन्हे सेंधा नमक के साथ आम का सेवन करना चाहिए। इसे जामुन के कषाय और शहद के साथ मिलाकर पीने से लगातार होने वाली उलटी से बचा जा सकता है।

3 कैंसर से बचाव – कैंसर आज एक ऐसी बीमारी बन चुकी है जो एक बार अगर किसी व्यक्ति को अपना शिकार बना ले तो उसे मौत से पहले नहीं छोड़ती है। बताया जाता है कि आम का नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को खुद से दूर रखा जा सकता है।

विशेषज्ञ बताते है कि आम में क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे कईं ऐसे तत्व पाए जाते है जो कैंसर के तत्वों को शरीर से दूर रखते है।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से हमें बचाए रखता है। इसलिए यदि आप चाहते है कि इस बीमारी से दूर रहे तो आपको आम का सेवन ज़रूर करना चाहिए फिर चाहे वो कच्चा हो या पक्का।

4.मोटापा दूर करे – शरीर का बहुत अधिक वज़न होना भी आज कल किसी बीमारी से कम नहीं है। क्योकि जितना अधिक वज़न होता है उतना ही बीमारी होने का खतरा भी होता है।

यदि आप मोटे है और अपने मोटापे से बहुत परेशान है तो आम आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

जाकनकार बताते है कि आम की गुठली में मौजूद रेशे हमारे शरीर की अधिक चर्बी को कम करने में बहुत लाभदायक होते है। आम के सेवन से हमे भूख कम लगती है जिससे अधिक खाने का ख़तरा भी कम ही रहता है।

5.बढ़ाए यौन शक्ति – डाक्टर बताते है कि आम के फल में विटामिन ई बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद सिद्ध होता है।

आम के सेवन से हमारा अधिक वीर्य गाढ़ा होता है और सम्भोग (SEX) करने की शक्ति भी पहले से अधिक बढ़ जाती है। आम को पौरुष बढ़ाने वाला फल भी कहा जाता है। इसलिए यदि आप अपने साथी को बिस्तर पर खुश रखने के लिए जा रहें है तो आम को ज़रूर चख के जाएं।

6.बढ़ाए स्मरण शक्ति – आपने आमतौर पर देखा होगा कि कईं लोग ऐसे होते है जिन्हे कुछ भी याद नहीं रहता है। हम खुद भी कभी कभी इसका शिकार हो जाते है, और बहुत ही छोटी छोटी चीज़ों को एक जगह पर रखकर भूल जाते है। विशेषज्ञ बताते है कि जिन लोगों को भूलने की बीमारी हो, उन्हें आम का सेवन करना चाहिए।

एक शोध में पता चला है कि आम के फल में पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व हमारी स्मरण शक्ति को तेज़ करने में बहुत मदद करता है। इसके निरन्तर सेवन से हमारे शरीर की रक्त कोशिकाएं भी सक्रिय रहती है। इसी वजह से गर्भवती महिलाओं को आम खाने की अधिक सलाह दी जाती है।

7.गर्मी से राहत – आम गर्मी के मौसम का फल है शायद इसलिए ही गर्मी में इसका सेवन हमे राहत पहुंचाता है। गर्मी के मौसम में यदि आप एक गिलास आम का पना पीकर निकलते है तो आपको ना तो धूप लगेगी और न ही लू। इतना ही नहीं इसके सेवन से शरीर में पानी की मात्रा भी संतुलित रूप से बनी रहती है।

8.औषधिक गुण – आम काली खांसी को ठीक करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी सूखी गुठलियों की भस्म को लहसुन की 2 से 3 बूंदों में मिलकर पीने से काली खांसी नष्ट हो जाती है।

इसकी गुठली का सर में तेल लगाने से बालों की सफेदी छुप जाती है और बाल काले होने लगते है।
आम की गुठली की भस्म को यदि जले हुए अंगों पर लगाया जाए तो जल्द ही लाभ मिलता है।

नुक्सान – एक तरफ तो आम हमारे लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन दूसरी इसके बहुत से नुक्सान भी है। आपको बता दें कि आम का अधिक सेवन करने से अतिसार हो सकता है।

जानकार बताते है कि आम खाने के बाद यदि दूध पिया जाए तो वे नुकसानदायक होता है। कच्चे आम का ज़रुरत से अधिक सेवन करने से नेत्र रोग,स्वप्न दोष , रक्त विकार जैसी बीमारियां हो सकती है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close