JANMATNationPolitcal Room
Trending

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी का असमय निधन। देश की राजनीति को भारी क्षति।

हाल ही में जेटली ने साल 2018 में किडनी का ऑपरेशन करवाया था। बताया जा रहा है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता व् पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली कैंसर की बीमारी से भी ग्रस्त थे। इसलिए अपने ख़राब स्वास्थ्य के जेटली ने इस बार केंद्र सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व् पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है। सूत्रों के अनुसार जेटली दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती थे जिनका काफ़ी समय से इलाज चल रहा था ।

सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी से पता चला है कि सेहत में खराबी के चलते अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक़, उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी।

आपको बता दें कि हाल ही में जेटली ने साल 2018 में किडनी का ऑपरेशन करवाया था। बताया जा रहा है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता व् पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली कैंसर की बीमारी से भी ग्रस्त थे। इसलिए अपने ख़राब स्वास्थ्य के जेटली ने इस बार केंद्र सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

दूसरी ओर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्र सरकार व् पार्टी के कई मंत्रियों ने उनसे एम्स अस्पताल में मुलाक़ात की थी।
बीएसपी पार्टी की प्रमुख नेता मायावती, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और कई अन्य लोगों ने जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए एम्स गए थे।

आपको बता दें कि पेशे से वकील जेटली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में उनकी कैबिनेट का एक हिस्सा रहे हैं। उनके कंधो पर वित्त और रक्षा मंत्रालय के कार्यों के भार था। अपने ख़राब स्वास्थ्य के कारण जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके भी अरुण जेटली की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि जेटली एक स्पष्ट और गांठदार नेता थे जिनका न होना अब देश को खलेगा।

स्वास्थ्य के चलते ही जेटली कईं दिनों से खबरों की सुर्खियों में बने बने हुए थे। गौरतलब है कि जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। वह 66 साल के थे। और पिछले कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर जेटली की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया है। उन्होंने लिखा है कि अरुण जेटली का दुनिया से जाना उनके लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।

देश की तमाम छोटी बड़ी राजनैतिक पार्टियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस पार्टी ने दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा, ‘‘हमें अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं।’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई नेताओं ने शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर शोक प्रकट किया है। जोधपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘‘भाजपा परिवार के श्रद्धेय, अग्रज, संगठन के प्रबुद्ध स्तम्भ अरुण जेटली का जाना अत्यन्त दुखदाई है।’’

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भी जेटली के निधन पर शोक जताया और इसे भाजपा परिवार और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close