Food & DineHealth
Trending

सेब खाने के भरपूर फायदे-An Apple a day,keeps the Doctor away.

विभिन्न प्रकार के पौष्टिक तत्वों से युक्त सेब का प्रतिदिन सेवन आपको सेहतमंद बनाने के साथ ही आपकी पाचन क्रिया को भी मज़बूत रखता है। सेब खाने से आपके खून में रोग मारक क्षमता भी बढ़ती है। आइये जानते की सेब का सेवन हमारे लिए कितने लाभकारी है।

अंग्रेजी की एक बहुत ही मशहूर कहावत ‘एन एप्पल ए डे, कीपस द डॉक्टर अवे’. यानी दिन का एक सेब खाने से आप तमाम रोगों से दूर रहते हैं। विभिन्न प्रकार के पौष्टिक तत्वों से युक्त सेब का प्रतिदिन सेवन आपको सेहतमंद बनाने के साथ ही आपकी पाचन क्रिया को भी मज़बूत रखता है। सेब खाने से आपके खून में रोग मारक क्षमता भी बढ़ती है। आइये जानते की सेब का सेवन हमारे लिए कितने लाभकारी है।

मोटापा कम करें-

मोटे व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, बीपी आदि शुरू होती हैं. सेब में पाया जाने वाला फाइबर मोटापे को कम करने में सहायक होता है, जिससे व्यक्ति खतरनाक रोगों की चपेट में कम आता है। साथ ही सेब में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व हमारे शरीर को मजबूती देते हैं। 

कब्ज में दे राहत-

बताया जाता है कि कब्ज या गैस की समस्या से पीड़ित व्यक्ति यदि सेब का निरंतर सेवन करें तो उनके लिए फायदेमंद साबित होता है। सेब में पाया जाने वाला फाइबर पेट की कब्ज जैसी समस्या को धीरे-धीरे कम करता है। आपको बता दें कि सेब का मुरब्बा कब्ज रोगियों के लिए वरदान सिद्ध होता है। कब्ज होने पर शरीर में कई रोग होने का खतरा बना रहता है। जिसे सेब खाने से बहुत हद तक काम किया जा सकता है। 

दाँतों को स्वस्थ रखें-

जैसे कि हम सब जानते है कि सेब फाइबर से भरपूर होता है जिससे हमारे दांत स्वस्थ रहते हैं। सेब खाने से दाँतों के बैक्टीरिया और वायरस बहुत कम हो जाते है। सेब खाने से मुंह में थूक की मात्रा बढ़ जाती है। डॉक्टरों का मानना है कि सेब का सेवन करने से दांत पायरिया रहित रहते हैं। 

हड्डियों को मजबूती देता है सेब- 

सेब  कैल्शिम से भरपूर होता है। इसलिए प्रतिदिन सेब का जूस पीने से या प्रतिदिन सेवन करने हड्डियाँ मजबूत रहती है। जानकार कहते है कि जिस व्यक्ति की हड्डियाँ मजबूत होती हैं उसे बहुत ही कम थकान महसूस होती है।

दमा रोगियों के सेब है फायदेमंद-

सेब का सेवन या सेब के जूस का सेवन करने से दमा रोगियों को बहुत लाभ मिलता है। डाक्टरों की जाँच से साफ हो चुका है कि सेब का लगातार सेवन करने से दमे के अटैक को रोका जा सकता है।सेब में पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। जानकार बताते है कि जो लोग प्रतिदिन सेब का जूस पीते हैं उन्हें फेफड़ों से जुड़ी बीमारियो से राहत मिली रहती है। 

पाचन तंत्र को मजबूत करें सेब-

बहुत से डॉक्टरों का मानना है कि सेब अल्कालिनिटी लीवर को शरीर के शोधन में मदद करता है। सेब का सेवन करने से शरीर में मौजूद पीएच के स्तर भी नियंत्रित रहता है। जिससे व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत होता है। मजबूत पाचन तंत्र से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है और व्यक्ति स्वस्थ रहता है। 

सेब का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है-

आज की बदलती जीवनशैली में कोलेस्ट्रॉल की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से बहुत कम उम्र के बच्चे भी हृदय रोग का शिकार होते जा रहें है। लेकिन सेब का सेवन करने से या सेब का जूस पीने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को रोका जा सकता है। चिकित्सक हृदय रोगियों के लिए उबला हुए सेब का सेवन अधिक फायदेमंद बताते हैं।

सौंदर्य बढ़ाए-

सेब का सेवन करने से आपके चेहरे पर होने वाले काले और सफेद धब्बे कम हो जाते हैं. जिससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है. साथ ही इसका प्रतिदिन सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद अनावश्यक चर्बी धीरे-धीरे कम हो जाती है, जिससे आप आकर्षक लगने लगते हैं। 

मधुमेह को रखे दूर-

सेब का प्रतिदिन सेवन आपके शरीर में टाइप-2 मधुमेह रोग के खतरे को कम करता है।  इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व हमारे शरीर में ग्लोकूज की कमी को पूरा करते हैं। हमारे शरीर में प्रचुर मात्रा में ग्लोकूज रहने पर शरीर को इन्सुलिन लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। 

अल्जाइमर से बचाएं-

अल्जाइमर मस्तिष्क से जुड़ी एक खतरनाक बीमारी है। जानकारों के शोध में पाया गया है कि हर रोज़ एक गिलास सेब का जूस पीने से अल्जाइमर की समस्या से उम्रभर के लिए बचा जा सकता है। हर रोज़ सेब खाने से मस्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा होती है, जिससे अल्जाइम होने का खतरा बहुत हद तक टाला जा सकता है। 

पथरी से बचाए सेब-

आपको बता दें कि सेब गुर्दे में होने वाली पथरी से बचाव के लिए बहुत ही लाभदायक रहता है। यदि आप या आपका कोई अपना गुर्दे की पथरी का शिकार है तो उन्हे ख़ास तौर पर सलाह दी जाती है कि वे प्रतिदिन सेब का सेवन करें जिससे पथरी के कारण होने वाले दर्द में आराम भी मिलेगा और समस्या भी कम होगी। डाक्टर भी पथरी रोगियों को भरपूर सेब खाने की सलाह देते हैं। 

सेब के नुकसान से कैसे बचें?

यदि आप सेब से होने वाले नुकसान से बचना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि आप सेब को सही समय पर और सही मात्रा में खाएं।

  • आप हर रोज सुबह या दोपहर में सेब खाएं।
  • सेब के जूस का सेवन कम करें।
  • सेब खाने के बाद दांत साफ़ करें।
  • सेब को रात में ना खाएं।
  • एक दिन में एक सेब से ज्यादा सेबी ना खाएं।
  • सेब के बीज का सेवन ना करें।
  • ऐसा पाया गया है कि सेब तब तक ही फायदेमंद होता है जब तक उसके बीज का सेवन न किया जाये। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके बीज के अन्दर साइनाइड नामक पदार्थ पाया जाता है जो पाचन प्रक्रिया के दौरान शरीर में पहुँच जाता है।

इस कारण हमें हमेशा स्मरण रखना चाहिए कि हम सेब के बीज निकलकर ही उसका सेवन करें। शोध के अनुसार, यदि हमें एक कप सेब के बीज का सेवन कर लिया तो उसमें साइनाइड की मात्रा इतनी ज्यादा होती है, हमारी मृत्यु भी हो सकती है.




Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close