Food & DineHealthJANMAT
Trending

जानिए प्याज से होने वाले भरपूर फायदे।

प्याज पर किये शोध से पता चलता है कि प्याज का सेवन करने से शरीर में विटामिन-सी की मात्रा बढ़ती है। विटामिन-सी प्रतिरक्षा प्रणाली में मौजूद फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है और विषाक्त पदार्थों को साफ करता है। आपको बता दें कि स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए विटामिन-सी की जरूरत होती है और प्याज में मौजूद फाइटोकेमिकल्स शरीर में विटामिन-सी को बढ़ाने का काम करते हैं।

प्याज भारतीय रसोई में अपना एक अलग महत्त्व रखता है। सब्जी के साथ साथ प्याज़ सलाद की शोभा बढ़ाने में मुख्य भूमिका बनता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि प्याज सब्ज़ी और सलाद के साथ सेहत और खूबसूरती का खजाना भी है।

प्याज में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी होते हैं। प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स और सी भी पाया जाता है। प्याज में आयरन, फोलेट और पोटैशियम जैसे खनिज भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं. प्याज सल्फ्यूरिक कंपाउंड्स और फ्लेवोनॉएड्स का खजाना होता है। 

इसलिए आज हम प्याज से होने वाले भरपूर फायदे के बारे जानेगें। 

1. बालों के लिए फायदेमंद – कच्चे प्याज के इस्तेमाल से बाल लंबे होते हैं। कच्चे प्याज के रस को स्कैल्प में लगाना फायदेमंद होता है। जब प्याज के रस को बालों पर लगाया जाता है, तो बाल लंबे, घने और मजबूत बनते हैं। सल्फर के कारण स्कैल्प में कोलेजन का निर्माण होता है, जिससे कोशिकाओं में विकास होता है और बाल जड़ों से मजबूत होते हैं।

एक शोध में बताया गया है कि प्याज के रस से बाल धोने से बालों का विकास बेहतर तरीके से होता है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप प्याज का बना फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं।

2.कैंसर से बचाए – डाक्टरों का मानना है कि स्तन व पेट के कैंसर वाली कोशिकाओं को मारने की क्षमता अत्यधिक पाई जाती है। प्याज का सेवन करने से शरीर में कैंसर के जीवाणुओं को पनपने का मौका नहीं मिलता। यह पाया भी गया है कि जो लोग प्याज का सेवन अधिक करते हैं, उन्हें कैंसर होने की आशंका कई गुना कम हो जाती है। 

3. मज़बूत करे पाचन तंत्र – जानकारों का मानना है कि प्याज के औषधीय गुण में पाचन तंत्र को बेहतर करने की क्षमता है। यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को पनपने में मदद करता है, ताकि आंत ठीक से काम कर सकें। पके हुए प्याज में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे कब्ज व गैस जैसी समस्याएं दूर होती हैं। प्याज में कुछ प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं अगर कब्ज नहीं होगी,तो पाचन तंत्र अपने आप ही सही व् मज़बूत रहेगा। 

4. रखे बेहतर ह्रदय- आपको बता दें कि प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन गुण हमारे ह्रदय के लिए बहुत अच्छा है। प्याज़ में एंटीऑक्सीडेंट व् एंटीइंफ्लेमेटरी होते हैं। प्याज कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित करता है। जिससे ह्रदय बेहतर तरीके से काम करता है।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार प्याज में फ्लेवोनोइड होता है, जो मोटे लोगों में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। प्याज खून में प्लेटलेट्स को एक-दूसरे से चिपकने से रोक सकता है। इसके अलावा, प्याज उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है। ताकि हमारा ह्रदय बहतर बन सके।

5. करे हड्डियां मजबूत – अर्थराइटिस फाउंडेशन के अनुसार, प्याज में पाया जाने वाला क्वेरसेटिन इतना असरकारी है कि यह ल्यूकोट्रिएन, प्रोस्टाग्लैंडिंस और हिस्टामाइन के प्रभाव को कम कर सकता है। रिसर्च के अनुसार प्याज उम्र बढ़ने के साथ होने वाली ऑस्टियोपोरोसिस की आशंका को कम कर सकता है।

दूसरी ओर अन्य अध्ययन में पता चला है कि जो महिलाएं प्रतिदिन प्याज खाती हैं, उनकी हड्डियां प्याज न खाने वाली महिलाओं की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक मजबूत होती हैं। इसके अलावा, प्याज खाने से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। प्याज के औषधीय गुण की सूची में हड्डियों की मजबूती भी है।

6.रोग मारक क्षमता – प्याज पर किये शोध से पता चलता है कि प्याज का सेवन करने से शरीर में विटामिन-सी की मात्रा बढ़ती है। विटामिन-सी प्रतिरक्षा प्रणाली में मौजूद फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है और विषाक्त पदार्थों को साफ करता है। आपको बता दें कि स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए विटामिन-सी की जरूरत होती है और प्याज में मौजूद फाइटोकेमिकल्स शरीर में विटामिन-सी को बढ़ाने का काम करते हैं। 

7. बढाए नेत्र शक्ति – दोस्तों प्याज और आंखों का संबंध बहुत पुराना है।  वैसे तो प्याज काटते समय हर कोई ना चाहते हुए भी रोने पर मजबूर हो जाता है लेकिन आपको बता दें कि इसे काटने पर आंखों से पानी निकलता है, तो खाने पर आंखों की रोशनी तेज होती है।

प्याज में सेलेनियम भी होता है, जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ई मिलता है और आंखों के लिए विटामिन-ई जरूरी है। प्याज के सेवन से शरीर में ग्लूटाथिओन का निर्माण होता है जिससे काला व सफेद मोतियाबिंद और आंखों से जुड़ी अन्य बीमारियों से छुटकारा मिलता है। 

8. बढ़ाए यौन क्षमता– सब्जी और सलाद के साथ प्याज रोग मारक क्षमताओं और योन क्षमता को भी भरपूर बढ़ाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर प्याज के रस को शहद के साथ लिया जाए, तो पुरुषों की प्रजनन क्षमता में वृद्धि हो सकती है। बुज़ुर्गों का भी मानना है कि प्याज एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जो यौन क्षमता में कमजोरी या नपुंसकता को भी खत्म करता है। 

8.किडनी की पथरी से राहत – अगर आप या आपके इर्द गिर्द कोई किडनी की पथरी से परेशान हैं तो प्याज आपके लिए आयुर्वेदिक औषधि की तरह कार्य कर सकता है। जानकार बताते है कि पथरी को बाहर निकालने के लिए प्याज के रस में चीनी घोलकर पीनी चाहिए। प्याज न सिर्फ किडनी से पथरी को बाहर निकालता है, बल्कि पेट को भी साफ करता है। 

9. दमकती त्वचा और प्याज – डॉक्टर कहते है कि निखरी व् दमकती त्वचा के लिए प्याज का सेवन लाबगदायक होता है। प्याज में विटामिन-ए, सी और ई होता है जो निखरी व खिली-खिली त्वचा बनाने के लिए मददगार होता है। 

इसके अलावा, प्याज एंटीसेप्टिक के तौर पर भी काम करता है, जिस कारण खराब त्वचा बैक्टीरिया से सुरक्षित रहती है। प्याज त्वचा पर फ्री रेडिकल्स के कारण समय से पहले झुर्रियां पड़ने की आशंका को कम करते हैं। 

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close