जानिए दही के सेवन से होने वाले बेहतरीन फायदे।
आज रक्तचाप दुनिया भर के लोगों के एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। आपको बता दें कि शरीर में नमक अधिक होने पर उच्च रक्तचाप की परेशानी बहुत बढ़ जाती है। और यदि नमक की मात्रा को कम नहीं किया गया तो रक्तचाप इतना बढ़ जाता है कि हाइपरटेंशन और किडनी में दिक्कत आने की समस्याएं होने लगती है. डाक्टर बाटते है कि दही में अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो शरीर में नमक की अधिक मात्रा को बिलकुल घटा देता है, और रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। इसलिए जिन लोगों को रक्तचाप जैसी समस्या हो उन्हे अपने आहार में दही को ज़रूर शामिल करना चाहिए।

दही हमारे आहार में प्राचीन काल से शामिल किया गया है। पुराने लोग भी अपने बच्चो को रोज़ाना दही खाने की सलाह देते थे। हमारी भारतिया संस्कृति में तो दही का बहुत अधिक महत्व रहा है। किसी कार्य के शुभारम्भ से लेकर, विवाह शादी तक, दही का इस्तेमाल होता ही है। कयोकि ऐसा माना जाता है की यदि किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले दही का सेवन किया जाएं तो उसे सफलता मिलने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।
जानकार बताते है कि दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। प्रतिदिन सिर्फ एक कटोरी दही खाने से हमारी पाचन क्रिया मज़बूत रहती है।
आपको बता दें कि दही को कैल्शियम का पावर हाउस माना जाता है। इसी के साथ इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन , फाइबर और विटामिन पायें जाते हैं। इससे हमारा शरीर स्वास्थ्य और सुंदर बनता है। इसलिए आज हम आपको दही से होने वाले कुछ ऐसे ज़बरदस्त फायदों के बारे में बताएगें जिन्हे जानने के बाद आप भी दही को खाने के लिए बाध्य हो जाएयेंगें।
1.मज़बूत हड्डियां – दही हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जानकार बताते है कि सिर्फ एक कटोरी दही में तीन सौ ग्राम से भी अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जिकी हमारी हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

यदि आप नियमित रूप से दही का सेवन करते है तो उम्र के अलगे पड़ाव से होने वाले घुटनों के दर्द से आपको राहत मिल सकती है। इसलिए डाक्टर भी कमज़ोर हड्डियों व् कैल्शियम की कमी वाले लोगों को नियमित रूप से दही खाने की सलाह देते है। दही का सेवन सिर्फ हमारी हड्डियों को ही मजबूत नहीं करता बल्कि हड्डियों से संबंधित रोगों से भी हमें दूर रखता है।
2.मोटापा से राहत – आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या है। क्योकि मोटापा बहुत सी बीमारियों को खुला निमंत्रण देता है।

एक रिसर्च के दौरान ये सामने आया कि दही में हमारे शरीर का मोटापा कम करने के बहुत से चमत्कारी तत्व पाए जाते है। आपको बता दें कि दही हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से बहुत हद्द ता रोक लगाता है। और शरीर में अतिरिक्त चर्बी नही जमने देता है।
3.मजबूत इम्युनिटी – आपको बता दें कि दही का यदि नियमित रूप से सेवन किया जाए तो हमारे शरीर की इम्युनिटी को बहुत ही फायदा हो सकता है। क्योकि इसमें मौजूद प्रोबियोटिक शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। जिससे हमारे बार बार बीमार होने की संभावना भी बहुत कम हो जाती है।

एक रिसर्च के अनुसार पता चला है कि प्रोबायोटिक सामान्य सर्दी से लेकर, उसकी गंभीरता को कम करने में भी मदद करता हैं। जानकार बताते है कि दही में जिंक, मैग्नीशियम और सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मददगार होते है।
4.रक्तचाप को करे नियंत्रित – आज रक्तचाप दुनिया भर के लोगों के एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। आपको बता दें कि शरीर में नमक अधिक होने पर उच्च रक्तचाप की परेशानी बहुत बढ़ जाती है। और यदि नमक की मात्रा को कम नहीं किया गया तो रक्तचाप इतना बढ़ जाता है कि हाइपरटेंशन और किडनी में दिक्कत आने की समस्याएं होने लगती है,और व्यक्ति कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाता है।

डाक्टर बाटते है कि दही में अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो शरीर में नमक की अधिक मात्रा को बिलकुल घटा देता है। और रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। इसलिए जिन लोगों को रक्तचाप जैसी समस्या हो उन्हे अपने आहार में दही को ज़रूर शामिल करना चाहिए।
5.बालो के लिए लाभकारी – यदि किसी को बालों के झड़ने की समस्या है तो दही उनके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। दही में ऐसे चमत्कारी तत्व पाए जाते है जो हमारे बालों से रूसी को ख़तम करने की शक्ति रखते है।

दही में यदि मुलतानी मिट्टी मिलाकर बालों पर लगाया जाए तो बाल बहुत जल्द मुलायम और खूबसूरत दिखने लगते है। आप चाहे तो मेहंदी में भी दही को मिलाकर लगा सकते है। दही बालों के लिए प्रकरातिक कंडीशनर की तरह कम करता है।
6.हृदय रोग और दही – ह्रदय रोगों से बचने के लिए भी दही का इस्तेमाल किया जाता है। क्योकिं आधुनिक वैज्ञानिक बताते है कि दही खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल नही बनता और हमारे ह्रदय की धड़कन भी सामान्य रहती है।

कहा जाता है कि दही के निरन्तर सेवन से ह्रदय रोग, गुर्दे की बीमारियां और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर परेशानियां भी दूर होती है। इसके साथ दही खाने से मुँह के छाले भी दूर होते है।
7.निखरी त्वचा – आपको बता दें दही हमारी सेहत के साथ साथ हमारी त्वचा का भी खूब खयाल रखता है।

जानकार बताते है कि हमारी त्वचा में चमक लाने के लिए भी दही को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मोजूद फॉस्फोरस, विटामिन ए, और ज़िंक हमारी त्वचा की रंगत बढ़ाने के लिए में मदद करते हैं। बेसन में थोड़ा सा दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के सारे मुहासे दूर हो जाते है। तैलीय त्वचा से बचने के लिए दही में शहद मिलाकर उपयोग करने से बहुत फायदा मिलता है।