University
Trending

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2020 के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बना हकेंवि -ऑनलाइन माध्यम से कुलपति हुए शामिल

देश की विभिन्न चुनौतियों का डिजिटल तरीके से समाधान खोजने के लिए शुरू किए गए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन अभियान के तहत भारत के प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों से रूबरू हुए। प्रधानमंत्री ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2020 के ग्रैंड फिनाले में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की विभिन्न प्रोजेक्ट्स के बारे में जाना और समझा तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ व विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों व शिक्षकों ने भी इस ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लिया।

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2020 के ग्रैंड फिनाले को सम्बोधित करते हुए प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज का युग ज्ञान का युग है। उन्होंने कहा कि 21वी सदी में भारत को अपनी प्रभावी भूमिका निभानी होगी ओर इसके लिए अपने आप को तेजी से बदलना होगा। इसी सोच के साथ देश के इनोवेशन, रिसर्च, डिजाइन, डेवलपमेंट के लिए शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमन्त्री ने कहा कि उन्हें भारत की युवा शक्ति पर गर्व है क्योंकि जब भी कभी देश पर कोई मुसीबत आई है तो युवा शक्ति ने अपने आप को साबित किया है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में भी उन्होंने युवाओं कीे भूमिका को अहम बताया। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति जॉब सिकर के बजाया जॉब क्रिएटर पैदा करेगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ ने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना हैै। उन्होंने शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक‘ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास देश के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने में मददगार साबित होंगे साथ ही प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी बल प्रदान करेंगे। इस अभियान के माध्यम से सरकार की विभिन्न कार्यक्रमों जैसे र्स्टाटआप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय भी अपने स्तर पर इस तरह के प्रयोग कर रहा है। कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों की मदद के लिए विश्वविद्यालय के विद्यार्थी मयंक कुमार ने गेट मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया। इसके अलावा विश्वविद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहे हैं। कुलपति ने कहा कि आईईईई न्यूयॉर्क, यूएसए द्वारा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुरू किया गया स्टूडेंट चैप्टर इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Tags
Show More

Shweta R Rashmi

Special Correspondent-Political Analyst, Expertise on Film, Politics, Development Journalism And Social Issues. Consulting Editor Thejanmat.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close